Connect with us

स्वाहा: राजधानी में अग्निकांड, 45 झोपड़ी जलकर स्वाहा, सब तबाह,,

उत्तराखंड

स्वाहा: राजधानी में अग्निकांड, 45 झोपड़ी जलकर स्वाहा, सब तबाह,,

देहरादून। मंगलवार को भाऊवाला में राजावाला रोड पर मजदूरों की पैंतालीस झोपड़ियां आग में जलकर राख हो गयी। मजदूरों के कपड़े, बर्तन, बिस्तर, राशन आदि सबकुछ जलकर राख हो गया। इससे मजदूर और उनके परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गये हैं। सेलाकुई से दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाकर फैलने से रोक दिया। लेकिन तब मजदूरों की झोपड़ियों में कुछ भी नहीं बचा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि के तहत देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख़्त कार्रवाई

भाऊवाला स्थित ग्राम पंचायत की जमीन पर खनन और क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की करीब पैंतालीस झोपड़ियां थीं। जिनमें मजदूर अपने परिवारों के साथ रहते हैं। मंगलवार को दोपहर में मजदूरों की एक झोपड़ी में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आसपास बची सभी झोपड़ियां आग की चपेट में आ गयी। करीब पैंतालीस मजदूरों की ये झोपड़ियां रहने के लिए बनाई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

दोपहर के समय लगी आग एकाएक तेजी से फैल गयी और मजदूरों की सभी झोपड़ियां राख हो गयी। जिनमें मजदूरों के कपड़े, बिस्तर, खाने पीने का सामान,बर्तन, राशन आदि सभी कुछ जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम एफएसओ रमेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। जिसने कुछ ही देर में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top