उत्तराखंड
जखोली एवं घनसाली सैनिक विश्राम गृह की बदलेगी काया, मिली वित्तीय स्वीकृति…
Uttarakhand News: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृह जखोली (रुद्रप्रयाग) एवं सैनिक विश्राम गृह घनसाली (टिहरी गढ़वाल) में विश्राम गृहों की साज-सज्जा के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
मंत्री ने बताया कि रुद्रप्रयाग और घनसाली के पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक विश्राम गृहों में साज-सज्जा करवाने के लिए कई बार पत्राचार किया गया था, जिस क्रम में उनके द्वारा अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किये गये थे।
मंत्री ने कहा कि सैनिक विश्राम गृह जखोली के लिए रुपये 12.99 लाख एवं सैनिक विश्राम गृह घनसाली के लिए रुपये 10.05 लाख की स्वीकृति दी गयी है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी सैनिक विश्राम गृहों के निर्माण या मरम्मत की स्वीकृतियां दी जा रही हैं। टनकपुर में भी तीन करोड़ से अधिक की लागत से सैनिक विश्राम गृह का निर्माण होने जा रहा है, जिसके लिए धनराशि जारी की जा चुकी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
