Connect with us

14 दिसंबर को मनाया जाएगा ऊर्जा संरक्षण दिवस, विद्यालयों में आयोजित की जाएंगी प्रतियोगिताएं…

उत्तराखंड

14 दिसंबर को मनाया जाएगा ऊर्जा संरक्षण दिवस, विद्यालयों में आयोजित की जाएंगी प्रतियोगिताएं…

रुद्रप्रयाग : माह दिसंबर में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के साथ ही 14 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण दिवस को लेकर जनपद स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने बताया कि माह दिसंबर में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाए जाने के साथ ही 14 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों, पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत मॉडल ग्राम हेतु चिन्हित 09 ग्रामों के विद्यालयों को विशेष रूप से सम्मिलित करते हुए ऊर्जा संरक्षण विषयों पर छात्र-छात्राओं के निबंध, लेखन, व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के साथ ही आयोजित की गई गतिविधियों की आख्या फोटोग्राफ्स सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top