Connect with us

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025: रुद्रप्रयाग में तृतीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न, इस दिन होंगे चुनाव

उत्तराखंड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025: रुद्रप्रयाग में तृतीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न, इस दिन होंगे चुनाव

रुद्रप्रयाग: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जनपद में तृतीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एन.आई.सी. सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रतीक जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया के तहत मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज रिजर्व 10% सहित कुल 506 मतदान पार्टियों को बूथ आवंटित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए जर्नलिस्ट यूनियन ने किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में प्रत्येक मतदान पार्टी के लिए एक पीठासीन अधिकारी एवं चार मतदान अधिकारियों सहित कुल पांच कार्मिकों का चयन किया गया था , सारा चयन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया, तथा सभी मतदान कार्मिकों को मतदान प्रकिया की पूर्ण तैयारियों हेतु प्रशिक्षण दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार सचिवालय देहरादून में दो दिवसीय प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन प्रारम्भ हुआ

उन्होंने बताया कि आज जिले के तीनों विकास खण्डों – अगस्त्यमुनि, जखोली तथा ऊखीमठ – में निर्वाचन कार्यों के संचालन हेतु कुल 506 मतदान पार्टियों को बूथ आवंटित किए गए है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि सभी मतदान कार्मिकों को निर्वाचन कार्य से पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत-उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

इस अवसर पर प्रेक्षक वैभव गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राजेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, ए.डी.ओ. पंचायत सुनील नौटियाल, सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, सभी रिटर्निंग अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top