उत्तराखंड
Earthquake: न्यूज़ीलैण्ड में जबरदस्त भूकंप के झटके, इतनी मापी गयी तीव्रता…
New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में आज सुबह भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार यह भूकंप आज सुबह 6.11 बजे महसूस किया गया है।
भूकंप के झटके न्यूजीलैंड के कर्माडेक आइसलैंड के करीब में महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक इस भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
मिली जानकारी के अनुसार ये भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर आया था। NCS के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। सिविल डिफेंस ने कहा, “मौजूदा जानकारी के आधार पर, प्रारंभिक आकलन यह है कि भूकंप से सुनामी आने की संभावना नहीं है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
