Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को लेकर शुरू हलचल तेज, जानें वजह…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को लेकर शुरू हलचल तेज, जानें वजह…

उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। ये हलचल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को लेकर शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर सीएम धामी रविवार को नई दिल्ली में होंगे। वह रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो रहे हैं।मुख्यमंत्री का यह इस माह दिल्ली का दूसरा दौरा है। इस दौरान वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ ही केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर गए मुख्यमंत्री धामी रविवार को रुद्रपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।25 जुलाई को नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की सांसदों के साथ बैठक है, जिसमें लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आगामी कार्यक्रमों के संबंध में राज्य के सांसदों के साथ विमर्श होगा। इसमें मुख्यमंत्री धामी भी शामिल होंगे। सीएम के दिल्ली दौरे से एक बार फिर मंत्रीमंडल विस्तार की खबरें तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…

वहीं माना जा रहा है कि सीएम धामी अपने इस दौरे पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।बताया नई दिल्ली के पिछले दौरे में उन्होंने गडकरी से मुलाकात का समय लिया था। लेकिन दिल्ली से बाहर होने की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top