Connect with us

सड़क मार्ग बंद होने से ग्रामीण परेशान, मार्ग खुलवाने के लिए बारातियों संग धरने पर बैठा दुल्हा

उत्तराखंड

सड़क मार्ग बंद होने से ग्रामीण परेशान, मार्ग खुलवाने के लिए बारातियों संग धरने पर बैठा दुल्हा

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारातियों संग धरने पर बैठे दुल्हे का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी-काठगोदाम -हैडाखान मार्ग भूस्खलन के कारण लंबे समय से बंद है। जिस कारण 120 गांव का संपर्क मार्ग से कट गया है। ऐसे में ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए मार्ग खोलने की मांग करते हुए कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया तो वहीं एक दुल्हा भी बारात के संग धरना देना पहुंच गया। दुल्हे का धरना देना चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  The Fireman : Book PDF Download

मिली जानकारी के अनुसार हैड़ाखान से लेकर रीठासाहिब तक करीब 200 गांवों की सड़क 15 नवंबर के बाद से बंद पड़ी है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। सड़क से जुड़े मामले में अब कांग्रेस भी मुखर हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आज भूस्खलन से बंद क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने सांकेतिक उपवास रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग भी धरना स्थल पर पहुंचे और जल्द से जल्द काठगोदाम – हैड़ाखान- सिमलिया बैंड मोटर मार्ग को खोलने की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ

इस दौरान हैड़ाखान मार्ग बंद होने के कारण दूल्‍हे संग पूरी बरात को पैदल रास्‍ता पार करना पड़ा। जिसके बाद दूल्‍हा भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व अन्‍य कांग्रेसियों के साथ धरने पर बैठ गया। जिसके बाद यह खबर आग की तरह शहर में फैल गई और हर ओर इसकी चर्चा होने लगी।

वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस सड़क का निर्माण कांग्रेस कार्यकाल में ही हुआ है। और आज यहां की जनता का दुर्भाग्य है कि 1 महीने से भूस्खलन की वजह से मार्ग बंद है। 120 गांवों के सामने स्वास्थ्य एवं खाद्यान्न का संकट आ गया है। गांव से मंडी तक जाने वाली सब्जियां फल सड़ रहे हैं और सरकार सो रही है उन्होंने कहा कि आखिर सरकार वैकल्पिक मार्ग बनाने में भी नाकाम रही है। अगर जल्द से जल्द इस मार्ग को नहीं खोला गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।

Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top