उत्तराखंड
उत्तराखंड में अब पड़ेगी सूखी ठंड, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम…
Weather Update: उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अक्तूबर में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। जहां शुरू में बारिश हुई, वहीं तीसरे हफ्ते में अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच दोगुना अंतर आ गया है। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच अगले पांच दिन तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में सुबह शाम मौसम ठंडा होने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पडऩे के कारण मौसम शुष्क है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आज मंगलवार को देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। सुबह से ही चटख धूप खिली हुई है।
बताया जा रहा है कि कुमाऊं के सभी जिलों में 28 अक्टूबर तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में रात का अधिकतम तापमान में 18 डिग्री तक आ गया है। वहीं चकराता में मौसम का मिजाज बदलते ही ठंड बढ़ गई है। चकराता क्षेत्र में आजकल सुबह-शाम जबरदस्त ठंड है। ठंड से बचने को लोग अभी से अलाव का सहारा लेने लगे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
