उत्तराखंड
उत्तराखंड में पीने का पानी भी हुआ मंहगा, अब इतनी चुकानी पड़ेगी कीमत…

देहरादूनः उत्तराखंड में चुनाव खत्म होते ही मंहगाई की मार से जनता त्रस्त होती जा रही है। बिजली की दरों में जहां बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं अब पानी भी महंगा हो गया है। जी हां जिस प्रदेश में पानी के कई प्राकृतिक स्त्रोत है वहां अब आपकों पानी की कीमत भी पहले से ज्यादा देनी होगी। एक अप्रैल यानी आज से पानी के बिल में नौ से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है । आपका पानी का बिल हर माह 15 से 25 रुपये बढ़कर आएगा ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में पानी की नई कीमते तय की गई है। शहरी क्षेत्रों में पानी के बिल में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ये बिल हाउस टैक्स के साथ आएगा। तो वहीं , ग्रामीण क्षेत्रों में घर में लगे नलों के हिसाब से बिल में बढ़ोतरी होगी। अगर आपके घर में दो नल होने पर बिल में नौ प्रतिशत और दो से अधिक नल होने पर 11 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। जल संस्थान की ओर से हर तीन माह में पानी के बिल जारी किए जाते हैं । इसमें हर माह 15 से 25 रुपये की वृद्धि को पैमाना मानें तो अब बिल में 45 से 75 रुपये अधिक भुगतान करना होगा ।
गौरतलब है कि पानी के बिल में बढ़ोतरी का नियम शासन से लागू किया गया है । इसके अनुसार हर वर्ष नौ से 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी स्वतरू लागू हो जाती है । इसमें शासन की ओर से ही संशोधन या बदलाव किया जा सकता है । पानी के बिल में विलंब शुल्क में दी जा रही छूट भी आज से नहीं मिलेगी । यह रियायत केवल मार्च में दी जाती है । अब पिछला बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं से पूर्ण विलंब शुल्क वसूला जाएगा ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
