उत्तराखंड
प्रदेश के इन तीन बड़े मंदिरों में महिलाओं और युवतियों के लिए ड्रेस कोड लागू…
उत्तराखंड देवभूमि के नाम से मशहूर है। सनातन धर्म में भगवान शंकर (शिव) कैलाशपति यानि कैलाश में रहने वाले माने गए हैं। ऐसे में लोग देश -दुनिया से इन मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन करने आते है। ऐसे प्रदेश के तीन बड़े मंदिरों में महिलाओं और युवतियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पहला मंदिर हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर, पौड़ी जिले में स्थित नीलकंठ महादेव का मंदिर, देहरादून में स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में महिलाएं और युवतियां छोटे कपड़े पहन कर नहीं आ सकती हैं। ये तीनों मंदिर महानिर्वाणी अखाड़े के आधीन आते हैं। इन मंदिरों में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है।
बताया जा रहा है कि महानिर्वाणी अखाड़े की तरफ से महिलाओं और युवतियों के अपील की गई है कि अगर वो मंदिर पूजा पाठ के लिए आ रही हैं, तो भारतीय सभ्यता के अनुसार कपड़े पहन कर आएं। तभी उन्हें मंदिर में प्रवेश मिलेगा। गौरतलब है कि इन मंदिरों में कम कपड़े पहन कर आने वाली लड़कियों को पहले भी कई बार रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन अब विधिवत रूप से घोषणा की गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
