उत्तराखंड
दिवाली पर डबल धमाका, भारत में पाकिस्तान को दी करारी शिक्सत…
दिवाली पर भारतीय टीम ने देशवासियों को गिफ्ट दिया है। भारत ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में रविवार को पाकिस्तान को चार विकेट से हराया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के साथ मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच खेला। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला आखिरी गेंद पर जीता। कोहली के अलावा हार्दिक पंड्या ने मुश्किल समय में 37 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। कोहली और पंड्या ने पांचवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी निभाई। इससे पहले अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर रोक दिया।
अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने पहले दो ओवर में ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (0) और मोहम्मद रिजवान (चार) को आउट करके भारत को शानदार शुरूआत दिलाई। इसके बाद एशिया कप में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले पंड्या ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
