उत्तराखंड
सुबह-सुबह किसान बन पहुंचे डीएम सविन, खेत में किसानों संग की धान की कटाई…
देहरादून। शुक्रवार सुबह देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। डीएम खुद खेतों में उतर आए और किसानों के साथ दरांती चलाकर धान की फसल काटी। मौका था तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में धान फसल कटाई प्रयोग (क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट) के निरीक्षण का।
डीएम सविन बंसल ने खेत में पहुंचकर कृषकों से बातचीत की और फसल की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने स्वयं दरांती उठाकर किसानों संग धान की कटाई भी की। कटाई के दौरान 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट से 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रयोग राजस्व उप निरीक्षक की उपस्थिति में जीसीईएस (GCES) एवं सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से किया गया। खेत से ही उपज से संबंधित आंकड़े भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए गए। इन आंकड़ों का उपयोग फसलों की औसत उपज निर्धारण और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत राज्य और देश की रीढ़ है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसल सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरेला पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश…
सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…
तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…
