उत्तराखंड
जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल, स्वान के कॉप्स होंगे आधुनिक
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जिले में प्रथम बार जनपद के सभी कॉप्स (Common Service Points) को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक कॉप्स को कंप्यूटर, प्रिंटर एवं अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत कॉप्स को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करना आवश्यक है, ताकि आमजन को शासन-प्रशासन से जुड़ी सेवाओं के लिए असुविधा न हो और उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।”
उन्होंने बताया कि अब कॉप्स के माध्यम से प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के आवेदन पत्र, राजस्व संबंधी सेवाएँ एवं अन्य शासकीय सेवाएँ और भी सुगमता से प्राप्त की जा सकेंगी। इससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को सुविधा होगी तथा अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉप्स संचालकों को नई तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षण भी दिया जाए, जिससे वे आधुनिक उपकरणों का बेहतर उपयोग कर सकें और सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार हो।
इस अवसर पर प्रभारी सूचनाओं विज्ञान अधिकारी अंकुश पांडे ई डिस्टिक मैनेजर हरेंद्र कुमार सहित अधिकारी एवं कॉप्स संचालक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
