उत्तराखंड
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत , एक गंभीर घायल…
उत्तराखंड में जहां महाशिवरात्री पर श्रद्धालु उमड़ रहे है। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में दिल्ली से हरिद्वार जल लेने जा रही श्रद्धालुओं की कार पीछे से ट्रक में घुस गई। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग कार के अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों और घायल को कार से निकाला। गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
