उत्तराखंड
देहरादून: पीड़ित सिपाही की डेंगू से मौत, आम जन से सावधानी बरतने की अपील…
उत्तराखंड में डेंगू तेजी से ही पैर पसार रहा है। वहीं देहरादून में एक पीड़ित सिपाही की डेंगू से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह नेहरू कालोनी थाने में तैनात थे। डेंगू के कारण उनकी प्लेटलेट्स काफी गिर गई थीं। 12 अगस्त की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस विभाग ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं प्रशासन ने लोगों से डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जगमोहन पंवार वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। वह मूलरूप से ब्रह्मखाल, उत्तरकाशी के रहने वाले थे। वर्तमान में वह दीपनगर, देहरादून में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। नेहरू कालोनी थाने में तैनात कांस्टेबल जगमोहन पंवार की कुछ दिन पूर्व तबीयत खराब हुई थी, लेकिन ठीक होने के बाद वह ड्यूटी पर आने लगे थे।
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले बुखार के चलते वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। जहां टेस्ट करवाने पर डेंगू की पुष्टि हुई। उनकी तबीयत दिन प्रति दिन बिगड़ती गई, जिसके कारण उन्हें अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां टेस्ट करवाने के बाद पता चला कि उनके काफी अंग खराब हो चुके थे। शनिवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि दीपनगर स्थित आवास पर पुलिस के उच्चाधिकारियों व आमजनों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। उनका हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सिपाही के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
