उत्तराखंड
देहरादून- बारिश के दौरान बह गई दो मासूम बहने, एक का शव बरामद, दूसरी लापता…
देहरादून- राजधानी देहरादून मेंं भी बारिश का कहर देखने को मिला। आमवाला क्षेत्र में दो बच्चियां बारिश के दौरान नाले में बह गई है। तेज बारिश के बहाव में नाले में बहने वाली एक बच्ची की उम्र 6 साल और दूसरी की 7 साल बताई जा रही है। फिलहाल एक बच्ची का शव मिल गया है। दूसरी लापता है, लापता बच्ची की तलाश में SDRF जुटी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना रायपुर क्षेत्र के तरला आमवाला इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बिहार मूल की रहने वाली एक 6 साल और दूसरी 7 साल की बहनें नाले के पास खेल रही थी। तभी अचानक तेज बारिश के बहाव में दोनों ही बच्चियां नाले के पानी में बहकर लापता हो गयीं। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई है।
दोनों मासूम सगी बहनें बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बारिश के जलभराव के कारण नाले में बहकर लापता हो गईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस SDRF के साथ लापता बच्चियों की तलाश में जुट गईं। बताया जा रहा है कि मौके पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस, ग्रामीणों की मदद से मिसिंग बच्ची की तलाश में कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
