उत्तराखंड
देहरादूनः सचिवालय कर्मी ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस…
Dehradun News: देहरादून के थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से सनसनीखेज खबर आ रही है। यहां एक सचिवालय के समीक्षा अधिकारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने सुसाइड किया है, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में व्यक्ति का शव उनके घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि वह लेन नंबर-11 सोसायटी एरिया ग्राफिक निवासी वीरेंद्र सिंह साही (34) अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। और सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर तैनात थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रथम दृष्टया में मामला गृह क्लेश का माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जबकि क्षेत्र और सचिवालय में हड़कंप मच गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
