उत्तराखंड
देहरादूनः यहां एक घर में इनकम टैक्स की टीम ने मारी रेड, मिले करोड़ों रूपए…
देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दून के थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी में एक घर में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा घर के लोगों से कई घंटों तक पूछताछ की गई और घर से हवाला के करोड़ों रुपए बरामद किए गए है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं छापेमारी से क्षेत्र में हड़ंकप मच गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फ्रेंड्स कॉलोनी में वीरेंद्र अग्रवाल के बेटे दीपांशु के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने रात को छापा मारा है। इस दौरान टीम को घर से कई जरूरी दस्तावेज और मुहरें मिले है। साथ ही मौके से 1 करोड़ 70 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। टीम द्वारा परिवार से कई घंटों तक पूछताछ की गई है।
बताया जा रहा है कि दीपांशु अकाउंटेंट की जॉब करता है। वह आईपीएल में भी सट्टा लगाता था। वह मुजफ्फरनगर नगर का रहने वाला है और हाल में फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। टीम करोड़ों रुपए की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि घर से बरामद रुपए हवाला के हैं। हालांकि टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
