उत्तराखंड
देहरादूनः यहां पुलिस ने दी विद्यार्थियों को गौरा शक्ति मोबाइल एप की जानकारी…
देहरादून। चकराता महाविद्यालय में पुलिस ने विद्यार्थियों को गौरा शक्ति मोबाइल एप की जानकारी दी। थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाटी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस आपकी मित्र है। महिलाओं से संबंधित अपराध से निपटने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है।
आज का युग तकनीक का है और तकनीक के माध्यम से अपराधियों की नकेल कसी जा सकती है। एक सभ्य समाज के लिए अपराधमुक्त वातावरण का होना आवश्यक शर्त है। प्राचार्य प्रोफेसर केएल तलवाड़ ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय के लिए गौरा शक्ति मोबाइल एप के प्रशिक्षण का महत्व और अधिक बढ़ जाता है,क्योंकि यहां छात्राओं की संख्या अधिक है।
कार्यक्रम में संयोजिका डा.आराधना भंडारी,डा.जयश्री थपलियाल, डा.पूजा रावत सहित चीफ प्रॉक्टर डा.नरेश चौहान व बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में टेक्निकल जानकारी देने थाना चकराता से सुधीर कुमार, अमीर चंद, रविन्द्र कुमार व कुलदीप ने सहयोग किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
