Connect with us

देहरादूनः यहां एक मकान में घुसा गुलदार, कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में फंसा…

उत्तराखंड

देहरादूनः यहां एक मकान में घुसा गुलदार, कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में फंसा…

Dehradun News: देहरादून के रायपुर में कई क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बना हुआ था। कई दिनों से  शमशेरगढ़, बालावाला और तुनवाला समेत आसपास के क्षेत्र गुलदार की दहशत थी। जिसके बाद अब वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार का कैद कर लिया है। टीम ने गुलदार को रायपुर रेंज के घने जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बालावाला और आसपास के क्षेत्र में गुलदार की धमक से दहशत थी। यहां पिछले कई दिन से कालोनियों में गुलदार देखा जा रहा था। इससे क्षेत्रवासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए कोशिश कर रही थी। जिसके बाद गुरुवार दोपहर गुलदार शमशेरगढ़ में एक घर की चहारदीवारी पर बैठा देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Lost Girls: An American Mystery: An Examination of the Lives of the Victims of the Gilgo Beach Serial Killer – Explore the Story Behind the Case as the Trial Unfolds - Review

बताया जा रहा है कि क्षेत्रवासियों ने गुलदार की सूचना वन विभाग को दी। इस पर गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर उस पर जाल डालकर पिंजरे में कैद कर लिया गया। गुलदार को देखने के लिए क्षेत्रवासियों का भी तांता लगा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  AI कितना भी उन्नत हो जाए, किताबों का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top