उत्तराखंड
देहरादूनः भू-माफियाओं पर होगी बड़ी कार्रवाई, करीब 10 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त…
देहरादून पुलिस भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आतंक फैलाने वाले भू-माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। जिसकी कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके पहले चरण में देहरादून के 13 बड़े भू-माफियाओं को चयनित किया गया है। इन भू-माफियाओं की करीब 10 करोड़ की संपत्ति जब्त की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून पुलिस की रड़ार में 150 से अधिक गैंगस्टर है। पहले चरण में पुलिस द्वारा 13 बड़े भू-माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि डीएम की संस्तुति मिलते ही इन माफियाओं की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। जिसमे देहरादून पुलिस एमडीडीए और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई होगी।
इनकी संपत्ति होगी जब्त
- आशा नागर पुत्री हरि कृष्ण नागर
- हरिनगर उर्फ हरिकांत पुत्र शिवशरण नागर
- अतीक अहमद पुत्र मोबीन अहमद
- विनोद उनियाल पुत्र जेएस उनियाल
- दीपक मित्तल पुत्र अश्विनी कुमार
- अमित बेदी पुत्र दयाल कुमार बेदी
- पूजा बेदी पत्नी अमित बेदी
- राजपाल वालिया पुत्र अज्ञात
- नसीम पुत्र शब्बार
- मुकर्रम पुत्र अनवर
- इम्तियाज पुत्र मुमताज
- शावेज पुत्र मुमताज
- मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद हारून
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
