उत्तराखंड
देहरादूनः 24 वर्षीय युवती ने सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में लगाई फांसी, मची सनसनी…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती के भाई ने भी दो साल पहले फांसी लगाई थी। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक युवती अपने भाई के साथ मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जबकि उसका भाई गाय की देखभाल करता है। बताया जा रहा है कि गुरूवार दोपहर के समय युवती ने अपने कमरे में उस वक्त फांसी लगा ली, जब वह कमरे में अकेली थी। उसका भाई किसी काम से बाजार गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बताया जा रहा है कि मृतक युवती का नाम 24 वर्षीय सुलेखा मूल निवासी तौसी गांव त्रियुगीनारायण रुद्रप्रयाग है। रिपोर्टस की माने तो दो साल पहले सुलेखा के भाई ने भी अनारवाला में फांसी लगाई थी। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवाया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
