उत्तराखंड
देहरादूनः 25 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। देहरादून के थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एमटेक के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई है। युवक शराब के नशे में था और दिवार से टकरा गया। वहीं जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 24 फरवरी को युवक ने एक नया मोबाइल खरीदा था और उसके बाद शराब पी थी। देर रात करीब एक बजे अनमोल गुरुंग द्वार के पास अपने दोस्तों को मोबाइल दिखाने आया था। वहां से लौटते समय युवक की बाइक दिवार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि युवक के पीछे आ रहे दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की पहचान अनमोल कुंडलियां (25 वर्ष, निवासी 81 बेल रोड क्लेमेंट टाउन) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
