Connect with us

दशहरा मनाने उत्तराखंड आ रहे है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ये है पूरा कार्यक्रम…

उत्तराखंड

दशहरा मनाने उत्तराखंड आ रहे है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ये है पूरा कार्यक्रम…

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा पर जवानों संग दशहरा मनाने को आज भारतीय वायु सेना के विशेष विमान द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वो सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर द्वारा चीन सीमा के लिए रवाना होंगे। रक्षा मंत्री अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनका पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया जाएगा। राजनाथ सिंह चीन सीमा पर स्थित आईटीबीपी की चौकियों पर आईटीबीपी जवानों संग दशहरा मनाएंगे। और सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उनका भगवान बदरीनाथ के दर्शनों का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

राजनाथ सिंह का यह है पूरा कार्यक्रम

राजनाथ सिंह आज शाम चार बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे। जिसके बाद सीएम धामी द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उसके बाद वो हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून को रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

देहरादून में रात्री विश्राम के बाद कल सुबह वो सेना के हेलीकॉप्ट से चीन सीमा को रवाना होंगे। जवानों संग दहशरा मनाने और बद्रीनाथ दर्शनों के बाद वो दोपहर एक बजे के लगभग जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां वो दिल्ली को रवाना होंगे।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top