उत्तराखंड
पौड़ी में आकाशीय बिजली गिरने की सूचना , एक युवक की मौत…
पौड़ी से बड़ी खबर आ रही है। पैठाणी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विद्युत विभाग पौड़ी में संविदा पर कार्यरत युवक 22 वर्षीय प्रकाश राणा पुत्र विक्रम राणा निवासी फलद्वाणी गांव की बिजली गिरने से मौत (Prakash Rana died due to lightning) हो गई है।बताया जा रहा है कि प्रकाश सोमवार शाम पैठाणी के दौला सिरतोली क्षेत्र में बिजली ठीक करने गया था। लेकिन तेज बारिश होने के कारण एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।
इस दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से प्रकाश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को एवं पैठाणी थाना प्रभारी को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है। वहीं जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
