उत्तराखंड
नौकरी को आए दो युवक व एक युवती को साइबर ठगो ने बनाया बंधक, ऐसे हुआ खुलासा…
ऋषिकेश। कुनाऊ गांव में नौकरी को आए दो युवक व एक युवती को चौबीस दिनों तक साइबर ठग गिरोह ने बंधक बनाए रखा। इस संबध में यूपी आगरा निवासी गौरव, वसीम व गुलाम के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के कुनाऊं गांव में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह ने असम से नौकरी के लिए आए दो युवक और एक युवती को 24 दिन तक बंधक बनाकर कर रखा। जब उन्होंने काम छोड़ने की बात कही तो आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी देने लगे। तीनों पीड़ित किसी तरह ठगों के चंगुल से भाग निकले। ठग पीड़ित युवकों और युवती का पीछा कर बैराज पुल पहुंचे।
यहां ठगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसका उसका मोबाइल फोन नहर में फेंक दिया। सुबह की सैर के लिए आए लोगों के शोर मचाने के बाद तीनों ठग फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कमरे से सात लैपटॉप, वाईफाई राउटर, हेडफोन, मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
