Connect with us

पेयजल जलापूर्ति योजना को लेकर सीएस ने दिए ये निर्देश, यहां होंगे कार्य…

उत्तराखंड

पेयजल जलापूर्ति योजना को लेकर सीएस ने दिए ये निर्देश, यहां होंगे कार्य…

Uttarakhand News: देहरादून में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने पेयजल योजनाओं के लिए पूरे शहरों के मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही घरों में पानी के मीटर लगाने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं में स्रोतों को स्थिर बनाए रखने के लिए तंत्र विकसित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…

मुख्य सचिव ने जनपद देहरादून में लाडपुर क्षेत्र की जलापूर्ति योजना में भविष्य में शुरू होने वाली सोंग बांध गुरुत्व आधारित योजना के अंतर्गत कनेक्शन आदि का प्राविधान सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। सीएस ने कहा कि आमजन को दिए जाने वाले कनेक्शन के लिए जल संस्थान द्वारा न्यूनतम चार्ज आसान किश्तों में बिल के साथ जोड़कर लिया जाए। उन्होंने सभी योजनाओं के अंतर्गत मीटर अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे पानी का दुरुपयोग कम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि रजत उत्सव – 25 साल का सफर बेमिसाल, निरंतर प्रगति पथ पर उत्तराखंड

बैठक के दौरान राज्य सेक्टर के अन्तर्गत जनपद देहरादून नगर निगम क्षेत्र लाडपुर स्थित रिंग रोड में ₹500.32 लाख लागत की जलापूर्ति योजना, अमृत – 02 योजनान्तर्गत जनपद चम्पावत में ₹946.63 लाख लागत की बनबसा नगर जलापूर्ति योजना के पुनर्निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। साथ ही जनपद पौड़ी में ₹2556.38 लाख लागत की सतपुली पेयजल योजना और जनपद चमोली में ₹3245.00 लाख लागत की गौचर पेयजल योजना के पुनर्निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति दी गई। इस अवसर पर सचिव  अरविन्द सिंह ह्यांकी एवं अपर सचिव उदयराज सिंह सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Wie ich Pluto zur Strecke brachte: und warum er es nicht anders verdient hat : (PDF)
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top