उत्तराखंड
सीएस ने दिए प्रदेश के सभी कार्मिकों की एसीआर ऑनलाइन करने के निर्देश…
Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में शासन और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी कार्मिकों की एसीआर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष की एसीआर ऑनलाइन करने के साथ ही पुरानी एसीआर को स्कैन कर अपलोड किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में एसीआर का उपलब्ध न होना एक बहुत बड़ा कारण रहा है।
उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य कर रहे कार्मिक भी एसीआर की उपलब्धता न होने से या अन्य किसी कारण से पदोन्नति से वंचित रह जाते हैं, जिससे कुंठा होना स्वाभाविक है। इससे कार्य क्षमता भी प्रभावित होती है। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली एवं रविनाथ रमन सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
