Connect with us

हंगामेदार हुई विधानसभा सत्र की शुरूआत, कांग्रेस ने उठाए ये मुद्दे…

उत्तराखंड

हंगामेदार हुई विधानसभा सत्र की शुरूआत, कांग्रेस ने उठाए ये मुद्दे…

Uttarakhand News: उत्तराखंड का विधानसभा सत्र आज से शुरू हो गया है। सात दिवसीय शीतकालीन सत्र की शुरूआत के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की। साथ ही विपक्ष ने अपनी मांगो को लेकर विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर धरना दिया। सदन में अंकिता भंडारी मामला भी उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dianetics: La forza del pensiero sul corpo : Gratis EPUB

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है।  विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था, वनंतरा रिसार्ट प्रकरण, गैरसैंण में सत्र, भर्ती घोटाले जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है।  सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाया। साथ ही कानून व्यवस्था पर नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की। जिसके बाद प्रश्न काल शुरू हुआ। कांग्रेस के कुछ विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए उत्तराखंड बना उम्मीद का केंद्र, धामी सरकार की एक अनूठी पहल

वहीं, बताया जा रहा है कि सत्र शुरू होने से पहले ही कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़, भुवन कापड़ी, राजेंद्र भंडारी, मदन सिंह बिष्ट विधानसभा में धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभी कांग्रेसी विधायक विधानसभा की सीढ़ियों में बैठकर विरोध जताया तो वहीं विधायक तिलकराज हाथ में’किच्छा में हाल ये गुंडागर्दी का, कि खौफ नहीं है वर्दी का… पोस्टर लेकर धरने पर बैठे नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  The Carrot Principle: How the Best Managers Use Recognition to Engage Their Employees, Retain Talent, and Dirve Performance | PDF Free
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top