उत्तराखंड
कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, दी आत्मदाह करने की धमकी…
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र चल रहा है। ऐसे में सत्र से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि विधानसभा के सामने एक कांग्रेस विधायक ने प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की धमकी दी। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मामले में शासन ने जांच के आदेश दिए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान से जुड़ा है। विधायक आदेश ने ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर व्यक्तिगत रंजिश रखने और विधायक के विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया।उन्होंने कहा है कि इसी वर्ष जुलाई में जसपुर में सूदखोरों के संबंध में वह किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एसडीएम कार्यालय गए थे, जिस पर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अगले दिन तीन व्यक्ति उनके यहां आए और उनसे अभद्रता की। पुलिस को फोन करने पर पुलिस तीनों को पकड़ कर ले भी गई। उन्होंने इन तीन व्यक्तियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
आरोप है कि आरोपितों पर कार्रवाई करने के स्थान पर दोपहर दो बजे पुलिस ने विधायत का गनर वापस ले लिया। उन्होंने थाने में धरना दिया, आश्वासन मिला लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद जब वह मुख्यमंत्री से मिले तब कहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई। ऐसे में अब विधायक ने सदन के बाहर मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और विधानसभा के सामने आत्मदाह कर लेंगे। इस पर पीठ ने विषय को गंभीर बताते हुए सरकार को जांच के निर्देश दिए है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
