Connect with us

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली शानदार जीत, देहरादून में मना जश्न…

उत्तराखंड

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली शानदार जीत, देहरादून में मना जश्न…

Himachal Election Results: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। पार्टी की इस जीत का जश्न शिमला से लेकर दिल्ली तो दिल्ली से लेकर देहरादून तक  देखने को मिल रहा है। देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेसी नाचते-आतिशबाजी करते  नजर आए तो वहीं उन्होंने इसे बीजेपी के अंत की शुरूआत कहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के अब तक कुल 52 सीटों के फाइनल नतीजे आ गए हैं। इसमें कांग्रेस पार्टी अभी 7 सीटों पर बढत बनाए है, जबकि 32 सीट जीत चुकी है। भाजपा 9 सीट पर आगे है और 17 सीट जीत चुकी है। 3 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं। वहीं नतीजों के बाद देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  Glaspärleresan - Läs när som helst

पार्टी की जीत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे हिमाचल की जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के पोस्टर बॉय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आते हैं, उस राज्य में कांग्रेस पार्टी ने अपनी जीत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  Lévi-Strauss : (PDF, EPUB, eBooks)

उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस की लहर समूचे देश में है। इस जीत का सबसे बड़ा कारण राहुल गांधी की जुबान का पक्का होना है। जिन दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां राहुल गांधी ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कराया। राहुल गांधी के इसी संदेश को प्रियंका गांधी ने हिमाचल की जनता तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस का राज होगा वहां पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत पर्व में प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी…
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top