उत्तराखंड
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन…
उत्तराखंड विधानसभा का ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू हो चुका है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ जहां विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सदन के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सदन के बाहर धारा 144 लागू की गई है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता आक्रोश जता रहे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को विधानसभा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। परीक्षाओं में धांधली, महंगाई और अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस के विधायक विधानसभा भवन के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हो गया। इसके बाद 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी राज्यपाल के अभिभाषण का पाठ करेंगी।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के विधायक मुख्य रूप में पेपर लीक मामले और अंकिता हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की मांग करते नजर आए। हालांकि, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी दल ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। गैरसैंण में आज सत्र के पहले दिन कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है। बड़ी संख्या में कांग्रेस व एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता गैरसैंण के लिए रवाना हुए थे। ये सभी विधानसभा कूच करना चाहते थे। लेकिन शासन ने धारा 144 लागू की हुई है। ऐसे में लैंसडाउन सीट से विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं अनुकृति गुसाईं रावत ने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाये।
अनुकृति गुसाईं ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ दिन पहले बेरोजगार युवाओं पर हुई लाठीचार्ज पर बेरोजगारों से माफी मांगते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन उन्हीं की सरकार और उन्हीं के मुख्यमंत्री कार्यकाल में निहत्थे लोगों पर गैरसैंण में लाठियां भांजी गयी थी। वे शायद अपने किये गए कार्यों को भूल गए हैं। भाजपा सरकार हमेशा जनता की आवाज को लाठी के बल दबाने की कोशिश करती है. आज भी गैरसैंण में किसी भी धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। लेकिन सरकार जनता की आवाज को बंद नहीं कर सकती है। जनता अपनी आवाज हमेशा की तरह बुलंद करती रहेगी, चाहे सरकार जनता पर कितनी भी लाठी भांज ले।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
