उत्तराखंड
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना…
Weather Update: उत्तराखंड में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गुलाबी ठंड पड़ रही है, ऐसे में मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिन कई जिलों में हल्की फुल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम के करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और चक्रवाती परिसंचरण के हिमालय की तरफ बढ़ने के कारण उत्तराखंड में आज यानी शनिवार रात से अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। जिससे ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और चक्रवाती परिसंचरण के हिमालय की तरफ बढ़ने के कारण उत्तराखंड में आज यानी शनिवार रात से अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।
बताया जा रहा है कि 6 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जिलों के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
वहीं 7 नवंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
