उत्तराखंड
सीएम ने दिए AE और JE भर्ती परीक्षा की जाँच के आदेश, कही ये बात…
उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के खुलासे और मामले की जांच के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। शासन ने अब AE और JE भर्ती परीक्षा की भी जाँच के आदेश दिए है।मामले में सीएम पुष्कर धामी ने साफ कहा की इस मामले में मेरे पास शिकायत आई थी। जिस पर जांच बैठाई जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब AE और JE भर्ती पर तलवार लटक सकती है। सीएम ने भर्ती परीक्षा के जांच के आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एई व जेई भर्तियों का पेपर लीक होने को लेकर सवाल उठ रहे थे। इन भर्तियों की जांच एसएसपी हरिद्वार करेंगे। जांच रिपोर्ट के बाद ही आयोग इन भर्ती परीक्षाओं में अगली कार्रवाई करेगा। इसके अलावा आयोग में अति गोपनीय अनुभागों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए सिक्योरिटी ऑडिट कराया जाएगा। सीएम ने इसकी जाँच के आदेश भी दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा आगामी कैबिनेट में सख्त नकल विरोधी क़ानून लाया जा रहा हैं। सीएम ने कहा है कि हमारी कोशिश हैं की एक बार पूरी सफाई हो जाए। जिसके बाद तमाम नकल करने वालों और नकल कराने वालों को सबक मिल जाए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
