Connect with us

हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई योजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण…

उत्तराखंड

हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई योजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर है। सीएम ने अपने दौरे पर जिले को बड़ी सौगात दी है। इसके साथ ही उन्होंने जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। साथ ही उन्होंने 35 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण किया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई योजनाओं का लोकार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार राज्य की जनता की भलाई के लिए विकास कार्यों में जुटी हुई है। यह ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छता की ओर सरकार का एक बड़ा कदम है। वहीं इस दौरान उन्होंने जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।

  1. हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज़ू बनाए जाने के लिए बजट दिए जाने की घोषणा की
  2. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज़ू बनाए जाने के लिए बजट दिए जाने की घोषणा की।
  3. देवभूमि को ड्रग्स फ्री करने के अभियान में हल्द्वानी में एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की घोषणा की।
  4. हल्द्वानी में आधुनिक कैथ लैब बनाने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ से शुरू हुआ “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

इससे पहले सीएम के काफिले को गौला संघर्ष समिति और यूथ कांग्रेस काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकरियों की पुलिस से झड़प भी हो गई। जिस पर पुलिस ने विरोध करने वाले कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है  प्रदर्शनकारी अंकिता हत्याकांड और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। वहीं गोला खनन संघर्ष समिति 108 क्विंटल से अधिक वाहन की निकासी पर प्रतिबंध की व्यवस्था खत्म किए जाने का विरोध कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” की थीम पर देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top