उत्तराखंड
भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का प्रहार, इनके खिलाफ अब होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड में सीएम धामी भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार एक्शन ले रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने अब सतर्कता विभाग को आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों पर अभियोग चलाने की अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि मामला राजपुर रोड़ पर मौजा जाखन में गलत तरीके से जमीनों पर अवैध कब्जे से जुड़ा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजपुर रोड़ पर मौजा जाखन में गलत तरीके से जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है। इस मामले में सीएम के आदेश के बाद अब बड़ी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामले में दो आरोपियों सेवानिवृत्त कुशाल सिंह राणा और राजेंद्र डबराल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोजन चलाने की अनुमति दी गई है। जमीन की सही रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी महिपाल सिंह (लेखपाल लक्सर) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अभियोजन चलाने के निर्देश दिए गए है।
वहीं बताया जा रहा है कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ भंडारक रजनीश कुमार पांडे के खिलाफ भी आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के मामले में अभियोग पंजीकृत करने की अनुमति दी है। दूसरी ओर उत्तराखंड परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक वित्त भूपेंद्र कुमार के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के मामले में सतर्कता विभाग को जांच की अनुमति दी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
