उत्तराखंड
सीएम धामी आज स्थितियों का जायजा लेने जाएंगे जोशीमठ, ये है कार्यक्रम…
Joshimath Sinking: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने जोशीमठ (Joshimath) की कमान अपने हाथ में ले ली है। जहां उन्होंने शहर के लगभग 600 परिवारों से तुरंत उन घरों को खाली कराने का आदेश दिया है,तो वहीं वह आज स्थितियों का जायजा लेने के लिए जोशीमठ दौरे पर जाएंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी शनिवार 7 जनवरी को सुबह 11:55 बजे जोशीमठ के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि वह देहरादून के पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री जोशीमठ के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री जोशीमठ पहुंचेंगे, जहां सीएम जोशीमठ की स्थितियों का धरातलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे के करीब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
बताया जा रहा है कि गढ़वाल के आयुक्त सुशील कुमार और सचिव (आपदा प्रबंधन) रंजीत कुमार सिन्हा विशेषज्ञों की एक टीम के साथ हालात पर लगातार नजर रखने के लिए मौके पर डेरा डाले हुए हैं। वहीं सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित इलाके से लोगों का पुनर्वास तेजी से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाज की सुविधा मौके पर उपलब्ध होनी चाहिए और लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
