उत्तराखंड
गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे सीएम धामी, किया गया अनुरोध…
Uttarakhand News: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा और दिल्ली के एमसीडी चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ गुजरात में मंगलवार से गरजेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम धामी गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाएंगे। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन तरुण चुग ने इस बाबत उन्हें अनुरोध पत्र भेजा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुजरात में 22 नवंबर को कारपेट बाम्बिंग कार्यक्रम होना है। इस संबंध में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सीएम धामी की सहमति मांगी है। उत्तराखंड की तर्ज पर गुजरात सरकार ने भी समान नागरिक संहिता लागू करने के दृष्टिगत कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने गुजरात के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री धामी का उपयोग करने की ठानी है।
बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री धामी को भेजे पत्र में बताया है कि 22 नवंबर को गुजरात प्रदेश भाजपा ने कारपेट बांबिंग कार्यक्रम की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री धामी से इस कार्यक्रम में भागीदारी करने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि सीएम धामी ने पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था। रविवार को वह दिल्ली के एमसीडी चुनाव में प्रचार के लिए गए थे। उन्होंने वहां रोड शो किए। अब सीएम धामी गुजरात के विस चुनाव में जाएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
