उत्तराखंड
पिथौरागढ़ से आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का निरिक्षण कर लौटे सीएम धामी, कही ये बात…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के नेपाल (Nepal) और चीन (China) से लगे क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद लौटे सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र के हालातों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शोधकर्ताओं की जांच के आधार पर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण करने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ के धारचूला आपदाग्रस्त क्षेत्र से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का कहना है कि इलाके में करीब 300 लोगों का विस्थापन किया गया है। उनके भोजन, मेडिकल व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत का भूगर्भीय वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया, उसकी जांच करवाई गई उसके आधार पर उसका ट्रीटमेंट किया गया था। उसी तर्ज पर अब धारचूला का भी भूगर्भीय सर्वेक्षण और जांच करवाई जाएगी। जिसके विश्लेषण के आधार पर धारचूला में काम किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि सरकार पूरी तत्परता के साथ आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही आपदा पीड़ितों को लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को मौके पर आर्थिक मदद भी कर दी गई है। जिलाधिकारी व सीडीओ जैसे ऑफिसरों को मौके पर निगाह बनाए रखने व पीड़ितों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
