उत्तराखंड
Uttarakhand: विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के फैसले का सीएम धामी ने किया स्वागत…
देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर भर्ती (Uttarakhand assembly backdoor recruitment case) मामले में एक के बाद एक्शन लिया जा रहा है।मामले में जहां राजनीति गरमाई हुई है। वहीं शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी (Assembly Speaker Ritu Khanduri) ने तीन सदस्य कमेटी गठित कर इस मामले में जांच के आदेश दिए है। तो वहीं स्पीकर के फैसले का सीएम धामी ने स्वागत किया है।
सीएम धामी ने विस अध्यक्ष के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “विधानसभा में हुई भर्तियों के विषय में कथित अनियमितताओं के आरोपों की पड़ताल हेतु विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विशेष जांच समिति गठित करने के निर्णय का मैं स्वागत करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये जांच समिति विषय से जुड़े प्रत्येक तथ्य को स्पष्ट करेगी। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए कृतसंकल्पित है।”
बताया जा रहा है कि शनिवार को विदेश दौरे से लौटते ही विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने सबसे पहले उत्तराखंड विधानसभा पहुंचीं। जहां उन्होंने मामले में तीन सदस्य जांच समिति गठित की गई है। समिति एक महीन के अंदर अपनी रिपोर्ट उन्हें देगी। जब तक इस मामले की रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तबतक सचिव को छुट्टी पर भेजा गया हैं। इसके साथ उनका कार्यालय भी सील कर दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
