उत्तराखंड
सीएम धामी ने जोशीमठ राहत एवं पुनर्वास कार्य को लेकर लिया बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी…
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में हो रहे भू-धँसाव को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि जोशीमठ के लिए सीएम धामी ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के अध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ में हो रहे राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए अजेन्द्र अजय, मा० अध्यक्ष, बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति को एतद्द्वारा मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है।
जारी आदेश में लिखा है कि सीएम को अध्यक्ष से अपेक्षा है कि वे समय – समय पर उक्त प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर शासन एवं प्रशासन से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए जोशीमठ में चल रहे विभिन्न राहत कार्यों के सम्बन्ध में प्रत्येक दिवस मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे । इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त वेतन – भत्ता देय नहीं होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
