उत्तराखंड
पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच पर सीएम धामी ने कही ये बात…
उत्तराखंड के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। युवा जहां एक ओर सीबीआई जांच की मांग पर अड़े है। वहीं सीएम धामी ने सरकार का रुख साफ कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीएम ने साफ कहा है कि आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद ही सीबीआई जांच कराई जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच को लेकर कहा है कि मुझे कोई एतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद हम सीबीआइ जांच भी कराएंगे। उन्होंने कहा है विपक्ष चाहता है छात्र प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों को गुमराह कर रहा है। वह चाहता है कि छात्र पढ़ाई न करें। छात्र किसी के बरगलाने में न आएं। पेपर न होने से छात्रों को दिक्कत आएगी।
उन्होंने सीबीआई जांच की मांग कर रहे विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीबीआई पर भरोसा नहीं है और उत्तराखंड में सीबीआई की मांग कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि न्यायालय भी कह चुका है कि शासन की जांच सही है, बावजूद विपक्ष चाहता है कि युवा सड़क पर प्रदर्शन करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
