उत्तराखंड
सीएम धामी ने भ्रष्टाचार पर एक बार फिर चेतावनी दी, करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संकल्प को दोहराया
थराली के एक कार्यक्रम में सीएम धामी ने करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के अपने मजबूत इरादे को दोहराते हुए अधिकारियों कार्मिकों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि हाल ही में थराली में निर्माणाधीन पुल बीच में ही गिर गया। यह सरासर बहुत बड़ी लापरवाही है। मैंने तत्काल इसका संज्ञान लिया। तुरंत तीनों इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया।
इतना ही नहीं कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतेगा अथवा काम में ढिलाई करेगा, जनता के प्रति अपने कर्तव्यों से विमुख होगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जहां तीनों इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया है, यह जनता का धन है, जो उनकी गाढ़ी खून पसीने की कमाई का पैसा है, जो राज्य के विकास के काम आता। हमने तय किया है कि निर्माणाधीन कार्य के दौरान जो पैसे की बर्बादी हुई है, उसकी भरपाई भी उसी ठेकेदार से की जाएगी जिसके पास निर्माणाधीन पुल का टेंडर था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…
स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम
यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…
मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…
