उत्तराखंड
सीएम धामी ने पीएम मोदी से की भेंट, कई योजनाओं पर हुई चर्चा…
दिल्ली संसद भवन में मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम से कई योजनाओं पर चर्चा की। जहां एक ओर , पीएम मोदी ने प्रदेश में लगातार हो रहे विकास कार्यों को लेकर सीएम धामी की हौसला अफजाई की तो वहीं सीएम धामी ने प्रदेश के विकास के लिए कई मुद्दों पर बात की।
मिली जानकारी के मुताबिक सीएम धामी ने पीएम से प्रदेश की लंबित जल विद्युत परियोजनाओं, हिम प्रहरी योजना, सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना, मानस खंड कॉरिडोर, सीमावर्ती और डार्क विलेजे को लेकर भारत नेट योजना आदि के विषय पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही ‘भारत नेट’ के दूसरे चरण पर भी बात की गई। भारत नेट के शुरू होने से 600 गांवों को इंटरनेट सेवाएं मिल सकेंगी।
वहीं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के निकट स्थित चौखुटिया क्षेत्र में नये एयरपोर्ट/ हवाई पट्टी की स्थापना करना आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से आवश्यक होगा। आपदा भूस्खलन, अतिवृष्टि वनाग्नि ग्लेशियर खिसकना आदि के दृष्टिगत एक सशक्त वेदर फोरकास्टिंग सिस्टम, डॉप्लर रडार से युक्त अवस्थापना की अत्यन्त आवश्यकता हैं ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
