Connect with us

सीएम धामी ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

उत्तराखंड की राजनीति में हलचल चल रही है। ये हलचल सीएम धामी के दिल्ली दौरे को लेकर है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने कल देर रात दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलकात की है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। तो वहीं सीएम अब पीएम मोदी से मिलने पहुंचे है। इन मुलाकात को समान नागरिकता कानून और मंत्रीमंडल के फेरबदल के कयासों से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद पहली मुलाकात की है। माना जा रहा है कि UCC को लागू करने और कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम धामी ने गृह मंत्री से चर्चा की है। ये मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  के आवास पर हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के कई मामलों को लेकर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

वहीं सीएम धामी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी से भी वह इन्हीं मुद्दों पर बात करने वाला है। साथ ही उत्तराखंड के विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकते हैं। वहीं इन मुलाकातों से उत्तराखंड के मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई हैं माना जा रहा है कि सीएम धामी दिल्ली से आने के बाद कभी भी मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  105 शिकायतों में से 78 जनसमस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top