उत्तराखंड
सीएम धामी ने महिलाओं को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, कर सकेंगी मुफ्त बस का सफर…
उत्तराखंड में महिलाओं के लिए खुशखबरी है। सीएम धामी ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन सभी महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। सीएम ने इसके निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये दिए हैं। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।
बताया जा रहा है कि महिलाएं रक्षाबंधन के दिन प्रदेश में कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। किसी भी महिला से रोडवेज बस में सफर के दौरान कोई किराया नहीं लिया जाएगा। महिलाओं की मुफ़्त यात्रा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार पिछले कुछ वर्षों से ये सुविधा महिलाओं को दे रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…
तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…
ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…
आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…
खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…
