उत्तराखंड
‘रन फॉर यूनिटी’ और ‘नशामुक्ति’ के लिए मैराथन आयोजित, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी…
Dehradun Marathon 2022: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर एक मैराथन दौड़ का आयोजित की गई। इस पुलिस मैराथन के जरिये हजारों लोगों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ और ‘नशामुक्ति’ का संदेश दिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी, डीजीपी अशोक कुमार सहित हजारों की संख्या में लोगों ने मैराथन रेस में हिस्सा लिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हंस फाउंडेशन के सहयोग से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में देश की एकता और नशामुक्ति का संदेश देने के लिए यह मैराथन आयोजित हुई। इसके लिए कुल 15 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। अफगानिस्तान, ब्रिटेन, अमेरिका, पेरू, नेपाल, दक्षिणी सूडान और जापान समेत 15 देशों के 112 लोग भी इससे जुड़ेंगे।
बताया जा रहा है कि इस मौके पर अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह ड्रग्स या किसी भी नशे की आदत से बचें। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
