Connect with us

सीएम धामी ने अयोध्या में 1 एकड़ जमीन में उत्तराखंड का भव्य भवन बनाने का किया ऐलान…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने अयोध्या में 1 एकड़ जमीन में उत्तराखंड का भव्य भवन बनाने का किया ऐलान…

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाए जाने का निर्माण कार्य जोरों शोरों से चल रहा है. उत्तराखंड सरकार ने भी भविष्य में अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यहां भव्य भवन बनाने का ऐलान किया है। सीएम धामी ने अयोध्या में एक एकड़ जमीन में उत्तराखंड का भव्य भवन बनाने का ऐलान किया है।  

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…

मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने सदन में अभिभाषण देते हुए कहा है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। यूपी सरकार से एक एकड़ जमीन वहां दिए जाने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। वहां उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह बनेगा। जिससे श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की उचित सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी

बताया जा रहा है कि सरयू नदी के किनारे बसी धर्म नगरी अयोध्या में सनातन धर्मियों की आस्था का केंद्र भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण (Ayodhya Ram Mandir) चल रहा है। 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर का निर्माण कार्य भूमि पूजन कर शुरू कराया था। अभी तक राम मंदिर निर्माण का कार्य 70 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top