उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी संग की गायों की पूजा, दिया ये संदेश…
Govardhan Puja 2022 : उत्तराखंड में आज गोवर्धन पूजा की धूम है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी संग मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा की। सीएम ने पूजा के दौरान उन्होंने उत्तराखंडवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायों की पूजा कर कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।
वहीं मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
