Connect with us

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर शुभकामना देने की परम्परा की शुरू…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर शुभकामना देने की परम्परा की शुरू…

देहरादून: दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। पिछले तीन दिनों में लगभग 7 हजार लोग सरकारी आवास में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामना दे चुके हैं। प्रदेशभर से आए लोगों का धामी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना की।

इसी दौरान समय निकालकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर उन्हें दीपावली की शुभकामना दी। वह पक्ष और विपक्ष के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलने पहुंचे, जिसे उत्तराखण्ड में राजनैतिक सौहार्द की एक शानदार परम्परा की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक सफल प्रशासक के साथ ही बेहद विनम्र और मिलनसार राजनेता माना जाता है। जब भी कोई त्यौहार आता है वह प्रदेश के सी पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ ही बड़े बुजुर्ग नेताओं से मिलने उनके घर पहुंचते हैं और उन्हें शुभकानाएं देते हैं। वह जानते हैं कि जिस प्रदेश में राजनैतिक सौहार्द होता है वो खुद ही तरक्की की राह पर दौड़ पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  Last of the Breed - Book Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खासियत यह भी है कि वह अपने से वरिष्ठ राजनेताओं का हमेशा सम्मान करते हैं और समय समय पर उनसे मिलकर मार्गदर्शन भी लेते रहते हैं। फिर चाहे वो राजनेता सत्ता पक्ष के हों या फिर विपक्ष के। उन्हें मालूम है कि लोकतंत्र में विपक्ष का भी उतना ही महत्व है जितना कि सत्तापक्ष का, इसीलिए धामी विकास के मामले में राजनैतिक विद्वेष की लकीर कभी नहीं खींची। अबकी बार दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भुवन चन्द खण्डूड़ी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी आदि राजनेताओं से मिलकर उन्हें शुभकानाएं दीं। सरल स्वभाव के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए उनके घर पर भी प्रदेशभर से हजारों शुभचिंतक पहुंचे। कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के अधिकतर विधायक भी दीप पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री धामी से मिलने मुख्यमंत्री आवास में पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम हो रहा प्रभावी

समीक्षा बैठक में विपक्षी विधायकों को आमंत्रित करके जीता था दिल

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले वर्ष जब विधानसभावार क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की तो विपक्ष के विधायकों को पूरे सम्मान के साथ बैठक में आमंत्रित किया। विपक्ष के विधायकों ने भी उनका आमंत्रण स्वीकार किया और समीक्षा में शामिल हुए। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। विपक्ष के साथ चर्चा करने और उनके सुझावों पर अमल किए जाने के अच्छे परिणाम भी सामने आए।

यह भी पढ़ें 👉  La Ciudad de las Esfinges | (EPUB, PDF)

धरातल पर उतरने लगीं 10–10 विकास योजनाएं

देहरादून। एक और उम्दा उदाहरण पेश करते हुए सीएम धामी ने सभी 70 विधायकों से अपने अपने विधानसभा क्षेत्र की 10–10 विकास योजनाओं के प्रस्ताव मांगे थे और विपक्षी विधायकों के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत भी किए। धारचूला के कांग्रेसी विधायक हरीश धामी ने तो इसके लिए मुख्यमंत्री धामी की सार्वजनिक तौर पर सराहना भी की। अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी इन विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top